Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ICC CT 2025: विराट के शतक से भारत की पाक पर आसान जीत, ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को आसानी से पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। किंग कोहली ने वनडे में अपना 51वां शतक जड़ा, जिसमें सात चौके शामिल थे। मैच के दौरान कोहली ने वनडे में सबसे तेज 14,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उनकी धुआंधार पारी के दम पर भारत ने करीब सात ओवर पहले ही मैच अपने नाम कर लिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरा पाकिस्तान भारत की सटीक गेंदबाजी के आगे लाचार दिखा और 241 रन पर सिमट गया। पाकिस्तान के लिए सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए, जबकि ख़ुशदिल शाह ने 38 रन का योगदान दिया। हालांकि, उनकी कोशिश भारत की मजबूत गेंदबाजी लाइनअप के सामने फीकी पड़ गई। 

भारत के लिए कुलदीप यादव ने 40 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। भारतीय स्पिनर पाकिस्तान की गति को रोकने में प्रभावी रहे। 

भारत अब चार अंकों के साथ ग्रुप ए में टॉप पर पहुंचा गया है, जबकि पाकिस्तान पर लगातार दूसरी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।