Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

T20 WC: नामीबिया से भिड़ने को तैयार भारतीय टीम, अनफिट अभिषेक की जगह खेले सकते हैं सैमसन

T20 WC: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के अपने दूसरे मैच में गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगी। हालांकि मैच से पहले बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर ईशान किशन के बाएं पैर में लगा। किशन बेहतरीन लय में दिख रहे थे।

बुमराह ने लगातार दूसरे दिन जमकर गेंदबाजी का अभ्यास किया। वे अमेरिका के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे। किशन गेंद लगने के बाद नेट्स से चले गए। वे बाद में बल्लेबाजी के लिये आए लेकिन ज्यादा देर बल्लेबाजी नहीं की।

हालांकि बुमराह मैदान पर उतरने के लिए तैयार दिख रहे हैं और उनके लिए नामीबिया के खिलाफ मुकाबला, पाकिस्तान मैच के लिए वॉर्म-अप का काम करेगा। बुमराह ने गेंदबाजी के बाद कैचिंग का भी अभ्यास किया।

खराब फॉर्म की वजह से टीम से बाहर संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा के नहीं खेलने पर मौका मिल सकता है। अभिषेक पेट में संक्रमण की वजह से दो दिन अस्पताल में थे हालांकि उन्हें अब छुट्टी मिल गई है। संजू बल्लेबाजी का अभ्यास करने सबसे पहले आने वालों में थे। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी की।