Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

खो खो विश्व कप: भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

मेजबान भारत 13 जनवरी से शुरू होने वाले पहले खो खो विश्वकप का उद्घाटन मैच अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। आयोजकों ने बुधवार को ये घोषणा की। कम से कम 24 देशों ने 13 से 19 जनवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

मैच इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम और नोएडा इनडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे। खो खो विश्वकप के सीईओ विक्रम देव डोगरा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘लीग चरण के मैच 13 जनवरी से शुरू होंगे। उद्घाटन मैच 13 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इससे पहले उद्घाटन समारोह होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद 14, 15 और 16 जनवरी को भी लीग चरण के मैच खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल 17 जनवरी, सेमीफाइनल 18 जनवरी और फाइनल 19 जनवरी को होगा।