Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

IPL 2026: KKR की प्ले-ऑफ की राह हो रही मुश्किल, कप्तान बोले- मुश्किलों का सामना करें और खुलकर खेलें

IPL 2026: छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी कोलकाता नाइट राइडर्स की प्ले-आफ की राह मुश्किल होती जा रही है। हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम से मुश्किल दौर का सामना करने, खुलकर खेलने और एक समय में एक ही मैच पर फोकस रखने की गुजारिश की है।

मौजूदा सीजन में तीन बार की पूर्व चैंपियन टीम को एक के बाद एक हार मिली है। गुजरात टाइटंस के हाथों शुक्रवार को मिली पांच विकेट की हार इस सीजन में उनकी पांचवीं हार रही।कोलकाता को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश में धुले मैच से मिला है।

10 टीमों वाली लीग में किसी टीम को प्ले-ऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कम-से-कम सात जीत की जरूरत है। अभी आठ मैच बाकी हैं और केकेआर के खाते में सिर्फ एक अंक है। ऐसे में यहां से आगे का सफर कोलकाता के लिए बेहद मुश्किल होने वाला है।