Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

जयवर्धने ने श्रीलंका के सलाहकार कोच पद से दिया इस्तीफा

पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने श्रीलंका के सलाहकार कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका के टी20 विश्व कप के पहले दौर से बाहर को जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया, जो तुरंत प्रभाव से लागू होगा। 

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान ने कहा, "जयवर्धने ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय टीम में अहम बदलाव करने में जरूरी भूमिका निभाई। श्रीलंका क्रिकेट भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और अपनी सेवाएं देने के लिए उनका आभार व्यक्त करता है।"

जयवर्धने ने 2022 में एक साल के लिए ये पद संभाला था जिसे बाद में एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया था। श्रीलंका का टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन रहा और वो सुपर आठ में जगह नहीं बना पाया।