Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

दलीप ट्रॉफी का पहला मैच नहीं खेलेंगे ईशान किशन, मैच के दौरान लगी थी चोट

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन के अनंतपुर में टीम सी के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के शुरुआती मैच में खेलने की संभावना नहीं है। किशन को इंडिया डी टीम में शामिल किया गया है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। शुरुआती मैच में उनका सामना अनंतपुर में इंडिया सी से होना है।

ये पता चला है कि किशन को हाल ही में कोयंबटूर में बुची बाबू टूर्नामेंट में झारखंड के लिए खेलते समय चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी में किशन को इंडिया डी में रखा गया है, जिसके कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। फिलहाल के लिए इंडिया डी ने किसी भी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। 

ऐसे में सिलेक्टर्स उनकी जगह संजू सैमसन को टीम डी में चुन सकते हैं। सैमसन को किसी टीम में नहीं चुना गया था। टीम डी को 5 सितंबर से टीम सी से पहला मुकाबला खेलना है। बता दें कि पिछले सीजन में डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलने के बाद ईशान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था। किशन अभी तक अनंतपुर नहीं पहुंचा है।