Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

वह आगे भी अपना फॉर्म बरकरार रखेंगे, JSCA अध्यक्ष ने ईशान किशन के चयन का किया समर्थन

T20 World Cup: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने शतक जड़ा। ईशान की शतकीय पारी के दम पर झारखंड ने पहली बार ये टूर्नामेंट जीता है। ईशान को इस प्रदर्शन का इनाम मिला है। उनकी टी20 विश्‍व कप टीम में करीब दो साल बाद वापसी हुई है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव ने उम्मीद जताया कि ईशान अपना फॉर्म आगे भी इस तरह से जारी रखेंगे।

उन्होंने शनिवार को बताया, "हमें बहुत खुशी है कि हमारी चैंपियन टीम का कप्तान भारतीय टीम में है। ईशान किशन ने जिस तरह से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों को ध्वस्त किया है, उससे हम निश्चित रूप से टी20 विश्व कप में भी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी प्रतिभा भारत को फिर से विश्व चैंपियन बनने में मदद करेगी।"