Breaking News

ओडिशा के मयूरभंज में पीएम मोदी का संबोधन     |   एक और NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, विजय नगर थाना क्षेत्र में मामला     |   पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |  

टी20 विश्व कप जीत पर इरफान पठान ने टीम इंडिया को दी बधाई, कोच और कप्तान की तारीफ की

T20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने लगातार दूसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम को सफेद बॉल की सर्वश्रेष्ठ टीम बताया। पठान ने कहा, "ये भारतीय टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ श्वेत-गेंद टीम है। सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह कप्तानी की, गौतम गंभीर ने जिस तरह इस टीम को बनाया, ये काबिले तारीफ है।"

उन्होंने कहा, "सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात ये थी कि गौतम ने अजीत अगरकर, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ जैसे सभी खिलाड़ियों को श्रेय दिया। इससे पता चलता है कि वह कितने नेक दिल हैं और जब आपका दिल और इरादे सही होते हैं, तो आपको परिणाम मिलते हैं।"