Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

भारतीय महिला फुटबॉल टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयार

भारतीय सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंची। टीम ब्लू आर्मी उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने आगामी पहले फ्रेंडली मैच के लिए पूरी तरह तैयारी है। मैच आज शाम छह बजे शुरू होगा। 

भारतीय टीम फीफा की मौजूदा रैंकिंग में 66वें, जबकि उज्बेकिस्तान 48वें नंबर पर है। इन दोनों टीम के बीच अभी तक 11 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत केवल एक मैच में जीत दर्ज कर पाया है।

भारत ने 2003 के एएफसी एशिया कप में उज्बेकिस्तान को 6-0 के बड़े अंतर से हराया था। इन दोनों टीम के बीच हालिया मुकाबला पिछले साल नवंबर में एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान हुआ था, जिसमें भारत को 0-3 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

रिकॉर्ड कुछ भी कहते हों, लेकिन भारत की मुख्य कोच लंगम चाओबा देवी टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर बढ़ी उम्मीदें लगाए बैठी हैं।