Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

कोलकाता में सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय टीम की प्रैक्टिस

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में छह जून को कुवैत के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर का मैच है। मैच की प्रैक्टिस के लिए सुनील छेत्री ने राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की अगुवाई की।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दूसरे दौर के ग्रुप ए में ब्लू टाइगर्स ने कुवैत पर 1-0 से जीत के साथ शुरुआत की थी। ये दो दशकों में विदेशी धरती पर भारत की पहली जीत थी। हालांकि भुवनेश्वर में कतर से 0-3 से हार, उसके बाद ड्रॉ और निचली रैंकिंग वाले अफगानिस्तान से हार के बाद भारत का प्रदर्शन गिर गया है।

कोच इगोर स्टिमैक की टीम को एएफसी एशियाई कप और वर्ल्ड कप क्वालीफायर के तीसरे दौर के लिए क्वालीफाई करने के लिए दूसरे दौर के बाद टॉप टू में रहना होगा।

फुटबॉल प्रेमियों की नजर भारत के लिए अब तक के सबसे ज्यादा गोल करने वाले कप्तान सुनील छेत्री पर होगी। उन्होंने साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ मैच के बाद रिटायर होने का ऐलान किया है। ये उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

सुनील छेत्री ने 16 मई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए नौ मिनट के वीडियो में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था।