Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

अगले ओलंपिक में स्वर्ण जीत सकती है इंडियन हॉकी टीम: श्रीजेश

भारत के महान गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश का मानना है कि टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती है ।

पेरिस ओलंपिक के बाद खेल को अलविदा कहने वाले श्रीजेश ने कहा ,‘‘हमारे पास काफी प्रतिभाशाली टीम है। मेरी जगह लेने वाला कृशन पाठक शानदार गोलकीपर है। ये टीम लॉस एंजिलिस ओलंपिक में स्वर्ण जीत सकती है ।’’

श्रीजेश ने कहा ,‘‘ बिहार में मैने सकारात्मक बदलाव देखें हैं, खासकर राजगीर में खेल परिसर में। वहां अब एस्ट्रो टर्फ लग गई है और इस साल के आखिर में महिला एशियाई कप ट्रॉफी भी खेली जा रही है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बिहार देश में खेल का अगला केंद्र बन सकता है। मैंने यहां खेल विभाग के अधिकारियों से बात की है और कई नई पहल यहां शुरू हो रही है ।’’

भारतीय जूनियर टीम के कोच बने श्रीजेश ने कहा कि उनकी नजरें अगले एशिया कप पर है और वे पूर्व क्रिकेट कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ से प्रेरणा लेते हैं। भारतीय क्रिकेट की दीवार कहे जाने वाले द्रविड़ ने कोच के तौर पर भारतीय क्रिकेट में सराहनीय योगदान दिया है ।