Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान से विनिंग गोल की उम्मीद

माइलस्टोन मैन सुनील छेत्री पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। भारत को मंगलवार को अफगानिस्तान के साथ होने वाले 2026 फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में उनसे विनिंग गोल की उम्मीद है। 

इगोर स्टिमैच के मार्गदर्शन में 22 मार्च को सऊदी अरब के आभा में हुए ग्रुप ए मैच में अफगानिस्तान के साथ भारत का मैच ड्रॉ हो गया। इससे भारत के बिना गोल वा्ले मैचों की संख्या और बढ़ गई।

इस बैकग्राउंड के साथ भारतीय कप्तान सुनील छेत्री से लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वे अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। फुटबॉल प्रेमी चाहते हैं कि इस मौके पर वे गुवाहाटी के इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में अपने खेल को यादगार बना दें।

सुनील छेत्री ने हमेशा वही करने की कोशिश की है जिसकी उनसे उम्मीद रही है। टीम के साथी भी समझते हैं कि सिर्फ 39 साल के खिलाड़ी के ताकत पर  भरोसा करना सही नहीं होगा। अगर 117 वें पायदान की टीम को तीसरे दौर में जगह बनानी है तो उन्हें भी टीम के रूप में पूरा योगदान देना होगा। 

फिलहाल ब्लू टाइगर्स तीन मैचों में चार अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे नंबर पर हैं। कुवैत से भारत एक अंक आगे है। कुवैत के इतने ही मैचों में तीन अंक हैं।

भारत अब भी तीसरे दौर में आगे बढ़ सकता है, लेकिन पिछले हफ्ते के ड्रॉ मैच के बाद रास्ता मुश्किल हो गया है। भारत को उस मैच में सिर्फ एक अंक मिले।