Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

Davis Cup: भारत ने बालाजी पर फिर जताया भरोसा, स्वीडन के खिलाफ करेंगे शुरूआत

New Delhi: लगातार दूसरे डेविस कप मुकाबले के लिए भारत डबल एक्सपर्ट एन श्रीराम बालाजी पर निर्भर है। कप्तान रोहित राजपाल ने शुक्रवार को स्वीडन के खिलाफ वर्ल्ड ग्रुप एक मुकाबले के पहले दिन रामकुमार रामनाथन के साथ उन्हें खेलने का फैसला किया है।

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान में घास के मैदान पर सिंगल मुकाबले में हिस्सा लेने वाले बालाजी शनिवार को स्वीडन के नंबर एक खिलाड़ी इलियास यमेर (रैंकिंग 238) के खिलाफ मैच के साथ इनडोर मुकाबले की शुरुआत करेंगे।

भारत के नंबर एक खिलाड़ी रामकुमार (रैंकिंग 332) दूसरे सिंगल में दिग्गज स्वीडिश खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग के बेटे लियो बोर्ग (रैंकिंग 603) से भिड़ेंगे। वे एटीपी टूर पर पहले एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेले हैं।

रामकुमार और बालाजी रविवार को फिलिप बर्गेवी और आंद्रे गोरानसन के खिलाफ डबल और रिवर्स सिंगल भी खेलेंगे। भारत के टॉप सिंगल खिलाड़ी सुमित नागल ने पीठ की समस्या की वजह से खुद को मुकाबले से अलग कर लिया है, जबकि अगले ऑप्शन शशिकुमार मुकुंद को नहीं चुना गया।