Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |   दसवीं के मौजूदा बैच पर लागू नहीं होगी तीन-भाषा नीति, CBSE की नई गाइडलाइंस     |   UP: ‘साइकिल चलेगी तो दंगा करवाएगी’, पीलीभीत में सीएम योगी ने सपा को घेरा     |   उलानबटार: भारतीय सेना ने 'खान क्वेस्ट 2026' में ऑपरेशनल तैयारी का प्रदर्शन किया     |   अफगानिस्तान पर PAK के हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हुई, 163 घायल     |  

India Open 2025: किरण जॉर्ज ने लेनियर को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने गुरुवार को इंडिया ओपन 2025 के प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के एलेक्स रानियर को हराया। किरण जॉर्ज ने कहा, "ये मेरी मेहनत का नतीजा है जो मैंने पिछले एक साल में की है।मैंने और ज्यादा धैर्य रखने की कोशिश की है। किस्मत ने आज मेरी थोड़ी मदद की, क्योंकि लैनियर का डिफेंस तोड़ना मुश्किल था।"

उन्होंने कहा, "मैं मेंटल कंडीशनिंग के लिए कुछ खास नहीं कर रहा हूं। बस कड़ी मेहनत करने और मैच के दौरान ज्यादा धैर्य रखने पर फोकस कर रहा हूं।"

किरण जॉर्ज की पहले गेम में शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, वे 6-1 से पिछड़ रहे थे, लेकिन फ्रांसीसी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए उन्होंने पहला गेम 22-20 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में जॉर्ज ने अपनी लय जारी रखी और लैनियर को आसानी से मात देते हुए मैच को 21-15 से अपने नाम कर लिया।