Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

CT Final 2025: न्यूजीलैंड से पुराना हिसाब चुकाना चाहेगी टीम इंडिया, स्पिनरों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत नौ मार्च को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह विराट कोहली और रोहित शर्मा का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। आंकड़ों की बात करें तो भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुराना हिसाब बराबर करना है। न्यूजीलैंड के पास आईसीसी टूर्नामेंट में 10-6 की और नॉकआउट मैचों में 3-1 की बढ़त है।

दुबई की स्लो पिच का फायदा उठाने के लिए टीम इंडिया की स्पिन चौकड़ी वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल पूरी तरह तैयार है  हालांकि, न्यूजीलैंड के पास भी सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसे अच्छे स्पिनर हैं।

फाइनल मुकाबले में कोहली और रोहित शर्मा भी अहम भूमिका निभाने के लिए तैयार है। कोहली पहले से ही शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अपनी पिछली पांच पारियों में एक शतक और दो अर्द्धशतक बनाए हैं।  शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

कोहली और रोहित के कथित फेयरवेल मैच में टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हराकर अपने दोनों खिलाड़ियों को  भावनात्मक विदाई देने के साथ साथ एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेगी।