Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

Delhi: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने किया कमाल, तालिका में ब्राजील सबसे ऊपर

Delhi: बारहवीं विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप रविवार को नई दिल्ली में संपन्न हुई। किसी भी दक्षिण एशियाई देश में ये प्रतियोगिता पहली बार आयोजित हुई है। प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 26 सितंबर से पांच अक्टूबर तक चली। चैंपियनशिप तालिका में ब्राजील 15 स्वर्ण, 20 रजत और नौ कांस्य के साथ चोटी पर रहा। कुल मिला कर ब्राजील ने 44 पदक अपने नाम किए।

हालांकि सबसे ज्यादा, यानी 52 पदक चीन ने जीते, लेकिन 13 स्वर्ण, 22 रजत और 17 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। नौ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक के साथ ईरान तीसरे नंबर पर रहा।

मेजबान भारत बेशक चोटी के तीन देशों में नहीं था, फिर भी छह स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य सहित कुल 22 पदक जीते। इसके साथ ही भारत ने 2024 कोबे विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्थापित सर्वश्रेष्ठ 17 पदकों का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

भारत की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में धावक सिमरन शर्मा थे, जिन्होंने दो पदक अपने नाम किए।पैरालंपिक चैंपियन नवदीप और सुमित ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई।