Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज, शुभमन गिल गर्दन में मोच के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए

Ind vs SA:  भारतीय कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में गर्दन में मोच आने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए।

गिल ने सिर्फ तीन गेंदें खेलीं, जिसके बाद चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

उन्होंने हार्मर को बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका मारा, लेकिन इस दौरान उनकी गर्दन में जकड़न पैदा हो गई।

फिजियो तुरंत ही मैदान पर पहुंचे लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

ये घटना ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 35वें ओवर में घटी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक चोट की गंभीरता के बारे में कोई सूचना जारी नहीं की है।