Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

क्रिकेट के एक फॉर्मेट से संन्यास ले सकते है मिचेल स्टार्क, बोले- अगले आईपीएल का इंतजार रहेगा

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच रहे केकेआर के मिचेल स्टार्क ने क्रिकेट के एक फॉर्मेट से संयास लेने का संकेत दिया है।

मिचेल स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम के लिए दो महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। उन्होंने कहा कि वो अपने करियर के अंत के करीब हैं, इसलिए वो खेल के तीनों फॉर्मेट में से एक को छोड़ सकते हैं।

स्टार्क ने कहा कि पिछले नौ में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को प्राथमिकता दी है। अब वो अपने करियर के अंत के करीब हैं, तो वो एक फॉर्मेट से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सीजन में आईपीएल खेलने का खूब मजा लिया और उन्हें अगले आईपीएल का इंतजार रहेगा।