Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

IPL 2026: महासंग्राम का हुआ ऐलान, 26 मार्च से 31 मई के बीच होगा आईपीएल

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सत्र 26 मार्च से 31 मई की विंडो (टूर्नामेंट के लिए निर्धारित समय) के बीच होगा लेकिन यह देखना होगा है कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) अपने घरेलू मैदान बेंगलुरु में टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी कर पाएगा या नहीं। नियमों के अनुसार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी का मौका मिलना चाहिए क्योंकि घरेलू टीम आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था।

हालांकि इस आयोजन स्थल को कर्नाटक राज्य सरकार ने शर्तिया स्वीकृति दी है लेकिन इस साल जून में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद इसे जरूरी सुरक्षा मानकों को भी पूरा करना होगा। आईपीएल 2026 के लिए छोटी नीलामी आज अबुधाबी में होगी जिसमें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सबसे अधिक धनराशि के साथ उतरेगी।