Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

सूर्यकुमार यादव पर ICC का कड़ा एक्शन, पहलगाम अटैक का जिक्र करने पर लगाया जुर्माना

Asia Cup 2025: एशिया कप आयोजकों ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टूर्नामेंट के ग्रुप लीग मैच के बाद पाकिस्तान के खिलाफ की गई टिप्पणियों के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, क्योंकि इस मुकाबले के बाद उन्होंने दोनों देशों के बीच मई में हुए सैन्य संघर्ष का जिक्र किया था।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में सूर्यकुमार के खिलाफ राजनीतिक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। सूर्यकुमार ने 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपनी टीम की जीत को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया था।

सूर्यकुमार ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट के बाकी मैचों में ऐसा कोई बयान नहीं देने को कहा गया; जिसे राजनीतिक माना जा सके। भारतीय कप्तान की सुनवाई आईसीसी मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने की।

दोनों टीमों के बीच तनाव तब से चरम पर है, जब भारतीय टीम ने पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए टॉस के समय और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।