Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

उम्मीद है कि विनेश को न्याय मिलेगा: महावीर फोगाट

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के चाचा और कुश्ती कोच महावीर फोगाट को उम्मीद है कि पेरिस ओलंपिक से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील दाखिल करने के बाद खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) से न्याय मिलेगा।

भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने बुधवार को ओलंपिक के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में अपील की और मांग की कि उन्हें ज्वाइंट सिल्वर मेडल दिया जाए। 

बुधवार सुबह उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा होने की वजह से उन्हें खेल से बाहर कर दिया गया था। इस मामले की सुनवाई गुरुवार सुबह होगी।