Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज     |   लखनऊ अग्निकांड मामले में SIT की जांच शुरू     |   राजस्थान के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी आरोपियों को जेल भेजा गया     |   CUET UG के नतीजे घोषित     |  

इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारत लौटे गौतम गंभीर, 'फैमिली इमरजेंसी' बताई जा रही वजह

IND vs ENG Test Series: बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया कि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर 'फैमिली इमरजेंसी' की वजह से शुक्रवार को भारत वापस लौट आए। सूत्र ने बताया कि गंभीर को अपनी मां की देखभाल के लिए वापस लौटना पड़ा। गौतम गंभीर की मां को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलने के लिए यूके में है। सूत्र ने कहा, "हां। वो 'फैमिली इमरजेंसी' की वजह से भारत वापस आ गए हैं।"

गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में सहायक कोच रेयान टेन डोएशेट भारत और भारत ए के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय अंतर-टीम मैच के दौरान टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और कोचिंग स्टाफ उनकी मदद करेगा। अगर उनके घर पर सब कुछ ठीक रहा तो गौतम गंभीर एक हफ्ते के अंदर वापस इंग्लैंड लौट सकते हैं।