हरियाणा ने रविवार को पुरुष और महिला ट्रायथलॉन टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय खेलों की इस स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखा। पुरुषों की ट्रायथलॉन टीम स्पर्धा में बसंत तोमर, शुभम और अमन चाहर की हरियाणा टीम ने 51:24.95 सेकेंड का समय निकालकर उत्तराखंड को पछाड़ दिया जो 51:27.43 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि गोवा (54:20.21) ने कांस्य पदक जीता।
महिलाओं की ट्रायथलॉन टीम स्पर्धा में हरियाणा ने 18:20.45 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता, छत्तीसगढ़ (18:49.17) ने रजत और बिहार (18:53.13) ने कांस्य पदक जीता। मिश्रित रिले में महाराष्ट्र ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा ने रजत और गोवा ने कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड के आदित्य नेगी ने पुरुषों की ट्रायथलॉन व्यक्तिगत स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। महिला वर्ग का स्वर्ण पदक महाराष्ट्र की श्रावणी ने हासिल किया।
हरियाणा ने राष्ट्रीय खेलों में आधुनिक पेंटाथलॉन में दो स्वर्ण पदक जीते
You may also like
IND vs AFG: बतौर कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा पहला वनडे शतक, इस दिग्गज की बराबरी की.
IND vs AFG: वनडे में ईशान किशन की जबरदस्त वापसी, अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक.
West Bengal: 'सिटी ऑफ जॉय' पर छाया फुटबॉल का जुनून, हर ओर दिखी फीफा वर्ल्ड कप की दीवानगी.
भारत ए टीम को बड़ा झटका, युद्धवीर सिंह हुए चोटिल, इस IPL स्टार की हुई एंट्री.