Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम में नाकामूरा से हारे गुकेश

विश्व चैंपियन डी. गुकेश का जीत का इंतजार जारी रहा और उन्हें फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंडस्लैम के पांचवें से आठवें नंबर के मुकाबले में हिकारू नाकामूरा के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। गुकेश को सफेद मोहरों से खेलते हुए अच्छी स्थिति में पहुंचने के बावजूद टाईब्रेकर की दूसरी बाजी में हार का सामना करना पड़ा।

गुकेश ने एक रणनैतिक गलती की और नाकामूरा ने इसका फायदा उठाते हुए पांचवें नंबर के प्ले ऑफ में जगह बनाई जहां उनकी भिड़ंत उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव से होगी।

गुकेश अब सातवें नंबर के प्ले ऑफ में फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा के खिलाफ खेलेंगे। दो बाजी के टाईब्रेकर की पहली बाजी (क्लासिकल प्रारूप) में गुकेश को काले मोहरों से खेलते हुए मुश्किल हालात में बचाव करना था, लेकिन वो आखिरी समय में वो अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहे और खेल ड्रॉ हो गया।

बुधवार का दिन हालांकि विनसेंट केमर के नाम रहा जिन्होंने नॉर्वे के टॉप रैंकिंग वाले खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को 1.5-0.5 से हराया। केमर ने 48 चाल में जीत दर्ज की। कार्लसन अब तीसरे नंबर के प्ले ऑफ में खेलेंगे। फाइनल केमर और अमेरिका के फाबियानो करुआना और उज्बेकिस्तान के जेवोखिर सिंदारोव के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता के बीच होगा।