Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

डी गुकेश ने जीता कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट, विश्व खिताब के लिए सबसे कम उम्र के चैलेंजर बने

Toronto: 17 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने टोरंटो में कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ वे विश्व खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इस साल के आखिर में वे मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन से भिड़ेंगे। गुकेश ने अमेरिकी हिकारू नाकामुरा के खिलाफ अपने अंखिरी दौर का खेल ड्रा करने के बाद 14 में से नौ अंक हासिल कर लिए।

गुकेश विश्वनाथन आनंद के बाद कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। पांच बार के विश्व चैंपियन आनंद ने ये टूर्नामेंट 2014 में जीता था। रूस के इयान नेपोम्नियाचची और अमेरिकी फैबियानो कारूआना के बीच आखिरी गेम ड्रॉ पर खत्म हुआ।

अगर इन दोनों खिलाड़ियों में से कोई भी जीतता, तो टूर्नामेंट को टाई-ब्रेक होता, ऐसे में गुकेश अकेले विनर नहीं बन पाते। 12 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल करने वाले शतरंज इतिहास में तीसरे सबसे युवा बनने के बाद गुकेश पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।

पिछले साल गुकेश ने हांग्झोऊ एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था। शतरंज की वर्ल्ड चैंपियनशिप की तारीखें और जगह अभी तय नहीं हैं।