Breaking News

ओडिशा के मयूरभंज में पीएम मोदी का संबोधन     |   एक और NEET अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, विजय नगर थाना क्षेत्र में मामला     |   पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |  

IPL 2026: आगामी सत्र के लिए 'गुजरात टाइटंस' ने खेला बड़ा दांव, इस धाकड़ बल्लेबाज को बनाया बैटिंग कोच

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। 

उन्हें टी20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वे इसकी बारीकियों को समझते हैं। हेडन ने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें उन्होंने 15,000 से अधिक रन बनाए और आईसीसी के कई टूर्नामेंट में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा, ‘‘मैथ्यू की नियुक्ति हमारे सफर के महत्वपूर्ण मोड़ पर की गई है। शीर्ष स्तर पर उनका अनुभव और उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता आगामी सत्र में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।’’

हेडन ने कहा, ‘‘अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है। शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा बनाती है। गुजरात टाइटंस में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं।’’ हेडन ने आईपीएल में भी 32 मैच खेले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के अपने पूर्व साथी मैथ्यू वेड की जगह लेंगे जो पिछले सत्र में गुजरात टाइटंस के सहायक कोच थे।