Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

Golf: इंडिया ओपन में दीक्षा डागर करेंगी भारतीय चुनौती की अगुवाई

अनुभवी गोल्फर दीक्षा डागर इस महीने होने वाले हीरो महिला इंडिया ओपन 2024 में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी।
वहीं लेडीज यूरोपीय टूर आर्डर आफ मेरिट में टॉप पर काबिज स्विटरजलैंड की चियारा ताम्बुरलिनी खिताब की मजबूत दावेदारों में होंगी।

ये टूर्नामेंट 24 से 27 अक्टूबर तक गुरूग्राम के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब पर खेला जाएगा। इसमें कुल प्राइज मनी चार लाख डॉलर होगी। पिछले साल तीसरे नंबर पर रही दीक्षा के अलावा आठवें नंबर पर रही गौरिका बिश्नोई प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में हैं।

आयोजकोें के मुताबिक तीन पूर्व चैंपियन क्रिस्टीन वोल्फ (2019), कामिले चेवालियर (2017) और कैरोलिन हेडवाल (2011) भी इस बार के टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।