Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

ग्लोबल शतरंज लीग: मैक्सिम से हारे कार्लसन, मुंबा मास्टर्स ने पाइपर्स को हराया

मुंबा मास्टर्स ने ग्लोबल शतरंज लीग के छठे दिन अल्पाइन एसजी पाइपर्स को 14- 5 से हरा दिया। सत्र की दमदार शुरूआत के बावजूद मुंबा मास्टर्स पांच मैच हार गई जिसमें पाइपर्स के हाथों 4-12 से मिली हार शामिल है । इस मैच में जीत के बाद अब वे अंक तालिका में पाइपर्स के बाद चौथे स्थान पर है।

मैच की शुरूआत कोनेरू हम्पी और होउ यिफान के बीच ड्रॉ से हुई। पूर्व विश्व चैम्पियन मैग्नस कार्लसन को मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने हराया। पाइपर्स के आर. प्रज्ञानानंदा ने विदित गुजराती को मात दी। पीटर स्विडलेर ने रिचर्ड रेपोर्ट को हराया जबकि कैटरीना लागनो ने हरिका द्रोणवल्ली से ड्रॉ खेला। डेनियल डी को रौनक साधवानी के हाथों पराजय झेलनी पड़ी ।