Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

सुरेश रैना ने सुदर्शन-शुभमन को बताया आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी, कहा- वो एक दूसरे के खेल को समझते हैं

IPL 2026: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साइ सुदर्शन को आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी करार देते हुए दोनों के प्रदर्शन में निरंतरता की तारीफ की।

पिछले सत्र के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। दोनों ने दसवीं शतकीय साझेदारी करके क्रिस गेल और विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रैना ने जियो हॉटस्टार के कार्यक्रम ‘चैम्पियन वाली कमेंट्री’ पर कहा, ‘‘शुभमन गिल और साइ सुदर्शन टाटा आईपीएल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी है। दोनों ने साथ में 46 पारियों में 21 बार 50 से अधिक रन बनाये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगली सर्वश्रेष्ठ जोड़ी क्रिस गेल और विराट कोहली की है जिसके बाद एबी डिविलियर्स और कोहली का नंबर है। इससे पता चलता है कि गिल और साइ की जोड़ी कितनी शानदार है। दोनों एक दूसरे के खेल के पूरक हैं। दोनों ने सिर्फ 46 पारियों में 21 अर्धशतकीय साझेदारी की है । गेल और कोहली 59 पारियों में जबकि एबीडी और कोहली 76 पारियों में वहां तक पहुंचे थे।’’

रैना ने कहा, ‘‘दोनों जबरदस्त फिट हैं और एक दूसरे के खेल को समझते हैं। उन्हें पता है कि कब आक्रामक खेलना है और कब कौन सा शॉट खेलना है ।उनके प्रदर्शन में गजब की निरंतरता है जिसका कोई और जोड़ी मुकाबला नहीं कर सकती।"