Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

निजी कारणों से काउंटी चैंपियनशिप नहीं खेल पाएंगे रुतुराज गायकवाड, यॉर्कशर को बड़ा झटका

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ निजी कारणों से यॉर्कशर की तरफ से काउंटी चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने यॉर्कशर के साथ पांच मैचों में खेलने के लिए समझौते पर सहमति व्यक्त की थी, जिसकी शुरुआत 22 जुलाई को स्कारबोरो में मौजूदा चैंपियन सरे के खिलाफ मैच से होनी थी। लेकिन यॉर्कशर ने बयान में पुष्टि की कि गायकवाड़ उपलब्ध नहीं होंगे। 

यॉर्कशर के मुख्य कोच एंथनी मैकग्रा ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश गायकवाड़ निजी कारणों से अब काउंटी चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे। यह निराशाजनक है। मैं आपको इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा। हमें अभी-अभी पता चला है।’’ 

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी करने वाले गायकवाड़ ने छह वनडे और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। कोहनी की चोट के कारण वे इस साल आईपीएल में केवल पांच मैच खेल पाए थे।