Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

GT ने CSK को 35 रन से हराया

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया। कप्तान शुभमन गिल और बी. साई सुदर्शन ने रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों ने सेंचुरी बनाई। इस जीत के साथ गुजरात की प्लेऑफ के लिए उम्मीदें जिंदा हैं। 

सुदर्शन ने 51 गेंदों में पांच चौकों और सात छक्कों की मदद से 103 रन, जबकि गिल ने 55 गेंद पर छह छक्कों की मदद से 104 रन की शानदार पारी खेली। जीटी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में तीन  विकेट पर 231 रन बनाए।

दोनों बैट्समेन ने पहले विकेट के लिए 210 रन जोड़े। इसके साथ ही उन्होंने 2022 में क्विंटन डी. कॉक और के. एल. राहुल के रिकॉर्ड की बराबरी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की शुरुआत खराब रही, लेकिन डेरिल मिशेल ने 34 बॉल पर 63 रन और मोईन अली ने 36 बॉल पर 56 रन के साथ चौथे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की।

फिर भी लक्ष्य कामयाबी से दूर साबित हुआ। सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रनों ही बना सकी। महेंद्र सिंह धोनी के 11 बॉल पर 26 रन की पारी किसी काम न आई। जीटी के लिए मोहित शर्मा ने 31 रन देकर तीन विकेट, जबकि राशिद खान ने 38 देकर दो विकेट लिए।