Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

IPL 2026: CSK की लगातार तीसरी हार के बाद सवालों के घेरे में आए सैमसन, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया समर्थन

IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संजू सैमसन का बचाव करते हुए कहा है कि वे सीएसके के साथ तालमेल बिठाने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और रन बनाकर टीम को सफलता में योगदान देने के लिए बेताब हैं। सैमसन आईपीएल 2026 से पहले काफी चर्चाओं के बीच राजस्थान रॉयल्स से सुपर किंग्स में शामिल हुए थे। इस सीजन के अब तक पहले तीन मैचों में संजू ने केवल 6, 7 और 9 रन बनाए हैं।

शीर्ष क्रम में सैमसन के बेहद कमजोर प्रदर्शन ने इस आईपीएल में सीएसके को तेज शुरुआत नहीं करने दी। रविवार को सीजन की लगातार तीसरी हार के बाद अब सीएसके थोड़ी दबाव में है हालांकि टीम संजू सैमसन से आगे के मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

चेन्नई सुपरकिंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, "किसी फ्रेंचाइजी में लंबे समय तक रहने के बाद यह थोड़ा मुश्किल होता है।भले ही वह अब काफी सहज महसूस कर रहे हों, फिर भी टीम से जुड़ाव की भावना बनी रहती है और वह इस टीम के साथ तालमेल बिठाने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। टीम (सीएसके) में पांच-छह बदलाव हुए हैं। इसलिए, यह कोई तय टीम नहीं है। मैदान के बाहर भी कुछ काम करना बाकी है, ताकि आपसी तालमेल और मजबूत हो सके, लेकिन वह ठीक हैं। वह टीम में बहुत अच्छे से घुल-मिल गए हैं। वह रन बनाने और सीनियर खिलाड़ियों के साथ योगदान देने के लिए बेताब हैं। हमने उनके विश्व कप प्रदर्शन को देखा कि जब कोई बल्लेबाज लय में आ जाता है तो वह कितना खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए, संजू को पीले रंग की जर्सी में अपने सफर में हमारा पूरा समर्थन और आत्मविश्वास मिलेगा।