Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

फीफा ने पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को निलंबित किया

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने अपने संविधान में संशोधन करने में विफल रहने के बाद पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ (पीएफएफ) को निलंबित कर दिया है। विश्व निकाय ने कहा कि पाकिस्तान तब तक निलंबित रहेगा जब तक पीएफएफ कांग्रेस अपने संविधान में आवश्यक संशोधन नहीं कर लेती।

पाकिस्तान में जून 2019 से एक समिति फुटबॉल का संचालन कर रही थी जिसे फीफा ने नियुक्त किया था। इस समिति को चुनाव कराने और देश के फुटबॉल ढांचे में आवश्यक बदलाव करने का काम सौंपा गया था लेकिन वह इसमें नाकाम रही।

समिति के अध्यक्ष हारून मलिक ने इस सप्ताह के शुरू में एक संसदीय पैनल को चेतावनी दी थी कि 15 फरवरी उनके कार्यकाल का आखिरी दिन होगा और अगर पाकिस्तान ने संवैधानिक संशोधनों को लागू नहीं किया तो उसे निलंबन का जोखिम उठाना पड़ सकता है। यह 2017 के बाद तीसरा अवसर है जबकि पाकिस्तान फुटबॉल महासंघ को निलंबित किया गया।