Breaking News

दक्षिण मुंबई में पुरानी इमारत की बालकनी गिरी, एक व्यक्ति की मौत     |   'पाकिस्तान से बात हो...', PM मोदी-शहबाज को चिट्ठी लिखने वालों में मणिशंकर अय्यर और हुमायूं कबीर     |   चढ़ावा चोरी केस: लवकुश-अनुकल्प मिश्रा के घर समेत कई जगहों पर अयोध्या पुलिस की रेड     |   'सब लोग एक होकर पार्टी को मजबूत करो', लालू यादव की बड़ी अपील     |   कतर के पीएम से मिले कुशनर और विटकॉफ, अमेरिका-ईरान डील पर बड़ी चर्चा     |  

गोल्फ आम इंसान भी खेल सकता है: कपिल देव

पीजीटीआई अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि गोल्फ एक ऐसा खेल है जिसे आम आदमी भी खेल सकता है और इस खेल को अपनाने के लिए किसी को अनुभवी खिलाड़ी होना जरूरी नहीं है। कपिल देव ने कहा कि जैसे क्रिकेट एक समय स्पेसिफिक खेल था, वैसे ही गोल्फ भी एक स्पेसिफिक खेल है, लेकिन नाइट गोल्फ जैसी सुविधाओं के साथ इसे और लोकप्रियता मिलेगी।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भारत का पहला नाइट कोर्स शुरू हुआ। ग्रेटर नोएडा के जे.पी. ग्रीन्स गोल्फ कोर्स में सोमवार को नाइट गोल्फ सुविधा की शुरुआत हुई। ये देश का पहला नाइट गोल्फ ग्राउंड है। उद्घाटन समारोह में प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) के अध्यक्ष कपिल देव मुख्य अतिथि थे।

140 एकड़ जमीन पर बना ये गोल्फ कोर्स अब सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा लेकिन शुक्रवार और शनिवार को ये रात 11 बजे तक खुला रहेगा।