Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के लिए अच्छी खबर, सलामी बल्लेबाज बेन डकेट फिट घोषित

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट घोषित हो गए हैं। डकेट को भारत के खिलाफ अहमदाबाद में बुधवार को आखिरी वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए ग्रोइन में चोट लगी थी। उनका स्कैन कराया गया, जिससे पता चला कि चोट गंभीर नहीं है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, "बायें ग्रोइन की चोट के स्कैन से पुष्टि हो गई है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट फिट हैं और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हैं।"

इंग्लैंड को भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया था। इससे पहले टी20 सीरीज में उसे 1-4 से हार झेलनी पड़ी। चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को पहला मैच 22 फरवरी को खेलना है। ईसीबी ने कहा, "इंग्लैंड टीम 18 फरवरी को पाकिस्तान पहुंचेगी। उसे 22 फरवरी को लाहौर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलना है।"