Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

अच्छा खाओ और अच्छी नींद लो, ये हैं अवेश खान की कामयाबी का राज

अच्छा खाओ और अच्छी नींद लो। ये है क्रिकेटर अवेश खान की कामयाबी का राज। उन्हें इसका फायदा भी मिल रहा है। इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 15 मैच में 16 विकेट लिए। इनमें ज्यादातर फ्लैट डेक पर खेले गए थे। उनकी 9.81 की इकॉनमी रेट काबिल ए तारीफ है।  डेथ ओवर में उनके बॉल बैट्समेन के इरादों पर पानी फेर देते हैं।

अवेश ने कहा, "आप जितना ज्यादा सोचेंगे, क्रिकेट एक गोल घेरे की तरह है, आप इसे जितना छोटा रखेंगे, उतना बेहतर होगा। आप इस गोले का विस्तार करेंगे तो आपको ज्यादा से ज्यादा अंतराल मिलेंगे।" उन्होंने कहा, "इससे मेरी जिंदगी भी बदल गई और मेरे क्रिकेट पर भी असर पड़ा।"

27 साल के खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के रिजर्व खिलाड़ियों में हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल आईपीएल के बाद उन्हें अपनी ताकत और कमजोरियों का आकलन करने में मदद मिली।