Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने जीता दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब

दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल के फाइनल मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार को तीन रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच चुने गए मयंक रावत ने कहा कि सही समय पर गियर बदलने से मैच उनके पाले में आ गया। वहीं ईस्ट दिल्ली राइडर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने कहा कि टीम के हर सदस्य ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई है।

ईस्ट दिल्ली राइडर्स और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रोमांचक फाइनल मैच हुआ।
मयंक रावत ने कहा: "जब मैं बल्लेबाजी करने उतरा तो हमारा स्कोर 84/4 था, मैं साझेदारी बनाने के लिए देर तक खेलना चाहता था। हमने इस बारे में बात की कि अगर हम एक अच्छी साझेदारी बना सकते हैं, तो हम अच्छा स्कोर बना सकते हैं।"

टीम के कप्तान हिम्मत सिंह ने कहा, "ये एक शानदार अनुभव था, हमें वास्तव में अच्छा लग रहा है। हमारी टीम में अच्छे खिलाड़ी थे और सभी ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई।"