Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

BCCI को ECB ने दिया ऑफर, बाकी IPL को यूके में कराने के लिए मेजबानी की पेशकश की

भारत और पाकिस्तान के बीच बेशक सीजफायर हो गया हो, लेकिन आईपीएल के बाकी मुकाबलों पर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने आईपीएल 2025 सत्र को पूरा करने का समाधान सुझाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईसीबी ने बीसीसीआई को भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद सितंबर में आईपीएल 2025 के बाकी मुकाबलों की मेजबानी करने की पेशकश की है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी बाकी आईपीएल को यूके में कराने की पेशकश की। उन्होंने कहा कि यूके में आईपीएल कराने के सभी संसाधन मौजूद हैं। 10 मई को बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की वजह से आईपीएल को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की थी।

आईपीएल पर अनिश्चितता के बादल उस वक्त छा गए थे जब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में हो रहा मैच बीच में ही रोक दिया गया था। दरअसल स्टेडियम से सिर्फ 90 किलोमीटर दूर पठानकोट सहित पड़ोसी शहरों में ब्लैकआउट और हवाई हमले की चेतावनी दी गई थी, इसी वजह से एहतियातन धर्मशाला में भी मैच रोकना पड़ा था।