Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

दुर्गापुर के युवाओं ने नशे के खिलाफ क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

युवाओं को खेल के प्रति रुचि एवं नशे से दूर करने के लिए दुर्गापुर के युवाओं ने क्रिकेट मैच का आयोजन किया है। दुर्गापुर गांव के युवाओं का मानना है कि लगातार युवा वर्ग नशे की तरफ जा रहे हैं जिसे रोकने के एक ही माध्यम है खेल के प्रति युवाओं को रूचि बढ़ाना जिससे नशा रोका जा सकता है। इसी मुहिम के साथ दुर्गापुर गांव के युवाओं ने एक क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है।

इस दौरान युवा नेता नैनी बढ़ई ने कहा है कि खेल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना और नशे के खिलाफ एक मुहिम लाना दुर्गापुर के साथ साथ क्षेत्र के अन्य युवाओं को इस मुहिम में जोड़ने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि यहां क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतिवर्ष कराया जाएगा।