Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

देश में पहली बार धर्मशाला स्टेडियम में तैयार की गईं हाइब्रिड पिच, जानिए खासियत

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने सोमवार को धर्मशाला स्टेडियम में एसआईएस ग्रास कंपनी के सौजन्य से भारत में अपनी तरह की पहली हाइब्रिड पिचों की शुरुआत का ऐलान किया।

उन्होंने बताया कि नई तरह से तैयार की गई पिचें क्रिकेट में जोखिम को कम करेंगी। इन पिचों को खेल के दौरान कम नुकसान पहुंचता है। पहले की पिचें प्रेक्टिस के दौरान अनजाने में ही खराब हो जाती थीं।  

धर्मशाला स्टेडियम नई तकनीक से पिच तैयार करने के मामले में पहला है।  इस पहल से सभी खिलाड़ियों को फायदा होगा। साथ ही पिच की वजह से खेल का माहौल भी खराब नहीं होगा।