Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराया

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया। जेक फ्रेजर-मैकगर्क का अर्धशतक और कप्तान ऋषभ पंत की 24 गेंद पर 41 रन की पारी डीसी की जीत के लिए अमह रही। फ्रेजर-मैकगर्क ने 35 गेंद में 55 रन बनाए और पंत के साथ 77 रनों की साझेदारी की, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में ही दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया।

आयुष बडोनी की तेज-तर्रार नाबाद 55 रन की पारी की बदौलत एलएसजी ने सात विकेट खोकर डीसी को 168 रन का लक्ष्य दिया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए, जिसमें के. एल. राहुल, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन के अहम विकेट शामिल थे। पांच मैचों में से तीन जीत और दो हार के साथ लखनऊ अब प्वाइंट्स टेबल चौथे नंबर पर है, जबकि दिल्ली छह मैचों में चार प्वाइंट्स के साथ नौवें पायदान पर है।