Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता कांस्य पदक, भारत की झोली में आया छठा मेडल

New Delhi: भारत की सबसे सफल तीरंदाज दीपिका कुमारी रविवार को तीरंदाजी विश्व कप चरण दो में दुनिया की नंबर एक लिम सिहियोन से सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक के साथ सम्मान बचाने में सफल रहीं। कोरिया की खिलाड़ी ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत मुकाबले में दीपिका को 7-1 के अंतर से हराया। इस 21 साल की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ने पिछले साल येचियोन विश्व कप में भी दीपिका को अंतिम चार में शिकस्त दी थी। 

भारत की 30 साल की तीरंदाज ने सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक के मैच में कोरिया की एक अन्य खिलाड़ी कांग चेन योंग के खिलाफ 7-3 की जीत के साथ पोडियम पर अपनी जगह पक्की की। दीपिकी की इस जीत से भारत के पदकों की संख्या छह हो गयी। इसमें से पांच पदक शनिवार को कम्पाउंड वर्ग के तीरंदाजों ने जीते। 

मधुरा धामनगंकर ने इसमें व्यक्तिगत स्वर्ण के साथ तीन पदक जीत कर तीन साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी का जश्न मनाया। दीपिका ने सेमीफाइनल में हार का सामना करने के बाद कांस्य पदक के मैच में अधिक धैर्य और रणनीतिक स्पष्टता दिखाई। पहला सेट 27-27 से बराबरी पर खत्म हुआ, लेकिन दीपिका ने दूसरे सेट में 28 अंक बनाकर 3-1 की बढ़त बना ली।  

पूर्व विश्व चैंपियन कांग ने हालांकि वापसी करते हुए दीपिका के 27 के मुकाबले 30 अंक के साथ स्कोर को 3-3 से बराबर कर दिया। चार बार ओलंपिक खेल चुकी दीपिका ने अनुभव का शानदार इस्तेमाल करते हुए तीनों निशाना 10 अंक पर साध कर 5-3 की बढ़त कायम किया। 

उन्होंने इसके बाद कांग के 28 के मुकाबले 29 अंक जुटाते हुए अपनी जीत पक्की कर ली भारत रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में दूसरे पदक की दौड़ में है। पार्थ सालुंके पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में कोरिया के दिग्गज किम वूजिन से 4-6 से हार गए। वह अब कांस्य पदक के लिए खेलेंगे।