Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

DC vs RR: दिल्ली ने राजस्थान को हराया, प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प

DC vs RR: आईपीएल 2024 के 56वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स 20 रनों से हरा दिया। यह सीज़न में राजस्थान की तीसरी हार और दिल्ली की छठी जीत रही।

दिल्ली ने इस जीत के साथ राजस्थान को प्लेऑफ में क्वालिफाई करने से रोक दिया। राजस्थान के पास 16 प्वाइंट्स मौजूद हैं। ऐसे में अगर टीम दिल्ली के खिलाफ मैच जीत जाती, तो प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की हो जाती है। 

आगे बढ़ते हुए बाकी टीमों की तरफ देखा जाए तो दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स 12-12 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस 8-8 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: सातवें, आठवें, नौवें और दसवें पायदान पर है।