Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

DC ने की बड़ी घोषणा, ऋषभ पंत को बनाया कप्तान

Rishabh Pant DC Team Captain: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ​ऋषभ पंत एक बार फिर से मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं। साल 2022 के दिसंबर में एक भयंकर सड़क हादसे में पंत बाल बाल बच गए थे। इसके बाद से वे टीम इंडिया के लिए तो नहीं ही खेल पाए हैं, पिछले साल का आईपीएल भी मिस करना पड़ा था। इस बार फिर से बतौर कप्तान पंत की वापसी हो रही है। ऋषभ पंत की वापसी से टीम को न केवल अपना परमानेंट कप्तान मिल जाएगा, बल्कि मिडल आर्डर और भी मजबूत हो जाएगा।

अगर पंत के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब 98 मैच खेलकर 2838 रन बनाने का काम किया है। उनका औसत 34.61 का है और स्ट्राइक रेट 147.97 का है। वे आईपीएल में अब तक 15 अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने नाबाद 128 रनों की पारी खेली थी, जो कई सालों तक एक रिकॉर्ड रहा। पंत इस साल अपनी टीम को कहां तक ले जाते हैं, ये देखना​ दिलचस्प होगा। 

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस बार अपना पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स से खेलती हुई नजर आएगी। ये मैच मोहाली में खेला जाएगा और दिन का मुकाबला होगा। टीम में कुछ बदलाव नीलामी के बाद हुए हैं। लुंगी एंगिडी चोट के कारण आईपीएल का ये सीजन नहीं खेल पाएंगे, उनकी जगह जेक फ्रेजर-मैकगर्क को लाया गया है। वैसे तो हैरी ब्रूक भी नहीं खेलेंगे, लेकिन उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान होना अभी बाकी है।