Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

महाकुंभ में पहुंचा क्रिकेट का बुखार, डुबकी लगाने के साथ CT में पाक के खिलाफ जीत की प्रार्थना की

Prayagraj: ये आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार यानी आज होने वाले मुकाबले का जुनून है। आस्था की डुबकी लगाने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पहुंच रहे कई लोग अपने साथ भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर भी लाए हैं। पोस्टर हाथ में लेकर पवित्र स्नान करते-करते ये क्रिकेट प्रशंसक भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की प्रार्थना भी कर रहे हैं।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले में रविवार को दुबई में दोपहर ढाई बजे भारत और पाकिस्तान का मैच शुरू होगा। दोनों टीमों को ग्रुप ए में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। क्रिकेट के मैदान पर जब भारत और पाकिस्तान भिड़ते हैं तो दोनों देशों के करोड़ों लोगों के जज्बात उफान पर होते हैं। ऐसे में प्रशंसक अपनी-अपनी टीम की जीत के लिए अपने अनोखे अंदाज में प्रार्थना कर रहे हैं।

प्रयागराज महाकुंभ मेले तक पहुंचा क्रिकेट का बुखार बता रहा है कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच होने वाले मुकाबले से भारतीय प्रशंसक किस कदर जुड़े हुए हैं।