Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

IPL 2026: चेन्नई और लखनऊ के बीच मुकाबला आज, प्लेऑफ पर होंगी सीएसके की नजरें

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इसके बावजूद प्लेऑफ की उसकी उम्मीदें जिंदा हैं। शुक्रवार को सीएसके प्लेऑफ से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगी।

सीएसके ने सीजन के दूसरे हाफ में अहम जीत हासिल करके खुद को बचाए रखा है, लेकिन एलएसजी का अभियान लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से बिखर गया है। चेन्नई के लिए समीकरण सीधा है - बचे हुए मैच जीतना और उम्मीद करना कि दूसरे मैचों के नतीजे भी उसके अनुकूल हों। सीएसके फिलहाल 11 मैच में छह जीत के साथ पांचवें स्थान पर है।

टीम के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। इनमें ताजा खिलाड़ी जेमी ओवरटन हैं। इसके बावजूद अनुशासित और बदलाव भरी गेंदबाजी ने टीम को महत्वपूर्ण जीत दिलाने में मदद की है। दूसरी ओर, लखनऊ पूरे सीजन में लय नहीं बना सकी। अब वो सिर्फ सम्मान बचाने के लिए खेल रही है।

क्वालिफिकेशन का दबाव खत्म हो चुका है, फिर भी एलएसजी घरेलू मैदान पर खतरनाक साबित हो सकती है। खास कर जब एकाना की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होती जा रही है।