Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

IND vs SA: चौथे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया दो विकेट पर 27 रन, 549 का मिला है लक्ष्य

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की चौथी पारी में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के जल्दी आउट होने की वजह से टीम इंडिया मुश्किलों में फंस गई है। 549 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर दो विकेट पर 27 रन था।

दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही भारतीय टीम ने सातवें ओवर में तेज गेंदबाज मार्को जेनसन की गेंद पर जायसवाल (13) और 10वें ओवर में स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर केएल राहुल (6) का विकेट गंवा दिया। स्टंप्स के समय, साई सुदर्शन (25 गेंदों पर नाबाद 2) और नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव (22 गेंदों पर नाबाद 4) क्रीज पर थे। भारत को जीत और दो टेस्ट मैचों की सीरीज बराबर करने के लिए 522 रनों की और जरूरत है।

प्रोटियाज़ बल्लेबाज़ ट्रिस्टन स्टब्स (180 गेंदों पर 94 रन) और टोनी डी ज़ोरज़ी (68 गेंदों पर 49 रन) ने भारत के स्पिन आक्रमण को धता बताते हुए मेहमान टीम की दूसरी पारी 5 विकेट पर 260 रन पर घोषित कर दी। इससे मेज़बान टीम के सामने रनों का पहाड़ खड़ा हो गया।

रवींद्र जडेजा (4/62) और वाशिंगटन सुंदर (1/67) को सुबह के सत्र में शुरुआती सफलताएं मिलने के बाद, स्टब्स और डी ज़ोरज़ी ने डटकर बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की साझेदारी करके अपनी टीम की स्थिति मज़बूत की। स्टब्स ने वियान मुल्डर (35 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन भी जोड़े।