Breaking News

पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |   एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नई स्कीमों को मंजूरी, फ्लैट खरीदारों को मिलेगी राहत     |  

CSK ने RR की 'ब्लॉकबस्टर डील' को किया खारिज, संजू सैमसन के बदले कर दी इस तिगड़ी की मांग

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन नज़दीक आते ही सभी फ्रेंचाइज़ियां अपनी रणनीति और ट्रेड प्लानिंग को लेकर सक्रिय हो गई हैं। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को लेकर एक बड़ा ट्रेड प्रस्ताव सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक साहसिक ऑफर दिया है, जिसके केंद्र में हैं संजू सैमसन।

सूत्रों की मानें तो चेन्नई सुपर किंग्स संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा रही है। इसके पीछे वजह साफ है — महेंद्र सिंह धोनी के करियर के अंतिम पड़ाव पर पहुंचने के बाद सीएसके को एक अनुभवी और भरोसेमंद विकेटकीपर-बल्लेबाज़ की तलाश है, जो मिडल ऑर्डर को संभाल सके। ऐसे में संजू सैमसन, जिनके पास अनुभव और नेतृत्व दोनों हैं, इस भूमिका के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं।

हालांकि इस संभावित ट्रेड को लेकर जो ताज़ा अपडेट सामने आया है, उसने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन के बदले चेन्नई से तीन बड़े नामों की मांग की है — कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज़ शिवम दुबे।

राजस्थान की इस 'ब्लॉकबस्टर डील' की मांग को चेन्नई सुपर किंग्स ने सिरे से खारिज कर दिया है। सीएसके प्रबंधन का मानना है कि ये तीनों खिलाड़ी उनकी टीम की रीढ़ हैं और उन्हें छोड़ना मौजूदा टीम कॉम्बिनेशन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। फिलहाल ये ट्रेड बातचीत के स्तर पर ही अटका हुआ है, लेकिन इस चर्चा ने आई