Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर: भारत के सचिन सिवाच की शानदार जीत

राष्ट्रीय चैंपियन सचिन सिवाच ने दमदार प्रदर्शन करते हुए इस साल होने वाले पेरिस ओलंपिक के दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर में शानदार शुरुआत की। सिवाच ने 57  किलो कैटेगरी के पहले दौर में न्यूजीलैंड के एलेक्स मुकुका पर जीत दर्ज की।

स्ट्रैंड्जा मेमोरियल के स्वर्ण पदक विजेता सिवाच ने पूरे मुकाबले के दौरान दबाव बनाए रखा और 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से भारत को जीत से शुरुआत कराई।

सिवाच ने पहले ही राउंड में अपनी इरादे जाहिर कर दिए और आक्रामकता बरतते हुए मुकाबले में नियंत्रण बनाया। दूसरे राउंड में मुकुका की वापसी की उम्मीद टूट गई क्योंकि भारतीय मुक्केबाज ने अपनी रणनीति में जरा भी बदलाव नहीं किया। 

दो राउंड अपने नाम करने के बाद सिवाच ने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया। सीनियर राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता अभिमन्यु लौरा 80 किलो कैटेगरी के पहले दौर में आज बुल्गारिया के क्रिस्टियन निकोलोव से भिड़ेंगे। 

भारत ने दूसरे विश्व क्वालीफायर में सात पुरुष और तीन महिला मुक्केबाज उतारे हैं और सभी मुक्केबाजों को पेरिस ओलंपिक में जगह पक्का करने के लिए सेमीफाइनल में जगह बनानी होगी।