Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुक्केबाज लवलीना और शिव ने राष्ट्रीय खेलों में जीते स्वर्ण

ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन और छह बार के एशियाई चैंपियन शिव थापा ने बृहस्पतिवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों की अपनी स्पर्धा के फाइनल में शानदार जीत दर्ज की।

पुरुषों के लाइट वेल्टरवेट (63.5 किग्रा) वर्ग में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज असम के शिव थापा ने अपने अनुभव का प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र के हरिवंश तिवारी को कड़े मुकाबले में हराया। महिलाओं के मिडिलवेट (75 किग्रा) वर्ग में असम की लवलीना ने अपने पूरे अनुभव का इस्तेमाल करते हुए नागालैंड की रेणु को हराया।

दिन के अन्य मुकाबलों में पुरुषों के फ्लाईवेट (51 किग्रा) में चंडीगढ़ के अंशुल पुनिया ने मणिपुर के चांगलेंबा सिंह के खिलाफ रिंग में दबदबा बनाते हुए अच्छी जीत हासिल की।